75वीं गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय कायस्थ्यवृन्द ने चित्रांश भवन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

GIRIDIH (गिरिडीह)। कायस्थों की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द द्वारा 75वीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चित्रांश भवन स्थित अपने जिला कार्यालय में काफी उत्साह के साथ झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था और भारत गणतंत्र बना था। इसीलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

 

इस मौके पर राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के जिला महासचिव संजीव कुमार “सज्जन” ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा झंडे को सलामी दिया। वहीं इस अवसर उपस्थित संस्था के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्र गान का गायन कर झंडे को सलामी दिया।

कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार, प्रदेश प्रभारी शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा”बुल्लू” के अलावे जिला उपाध्यक्ष उत्तम लाला एवं नवीन कुमार सिन्हा, जिला सचिव कुमार राकेश एवं विकाश कुमार सिन्हा, युवा अध्यक्ष अभय सिन्हा, अधिवक्ता राजेश सहाय, मुकेश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement