◆250 गरीबों जरूरतमंदों के बीच बांटी गयी कम्बल
GIRIDIH (गिरिडीह)। स्वर्गीय यमुना मिस्त्री की तीसरी पुण्यतिथि बुधवार को उनके परिवारजनों द्वारा सिहोडीह अवस्थित आवास पर मनाई गई। कार्यक्रम में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वर्गीय यमुना शर्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
मौके पर गरीबों, जरूरतमंदों को जहां भोजन करवाया गया। वहीं ढाई सौ गरीबों, जरूरतमंदों एवं असहायों के बीच सदर विधायक के हाथों स्व शर्मा के पुत्र संदीप शर्मा एवं समाजसेवी मनदीप शर्मा कराया गया। इस दौरान कंबल पाने वाले लोगों के चेहरे पर काफी खुशी देखी गई।
मौके पर सदर विधायक श्री शर्मा ने कहा कि स्व० यमुना मिस्त्री एक समाजिक व्यक्ति थे और उनके पुत्र भी समाजसेवी के रूप में जरूरतमंदों को मदद करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों से अपने माता-पिता के प्रति श्रद्धाभाव रखने एवं उनकी सेवा सुश्रवा करने की अपील की।
कार्यक्रम में निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक राम, निवर्तमान मुखिया संदीप शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद स्वर्णकार, राजेश कु० मृदुल, चुनमुन राम, मोतीलेदा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि छोटे लाल यादव, अली रजा, रविंद्र शर्मा, शिवनंदन प्रसाद, गोविंद तुरी, उमेश यादव, समाजसेवी रामजी यादव, जीतू चौधरी, सुनील, रतन, विकाश, सुक्लेश, रौनक, भुनेश्वर, अनिल बरनवाल समेत कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे।