भाजपा महिला मोर्चा ने मनायी सावित्रीबाई फुले एवं वेलु नचियार की जन्म जयंती

GIRIDIH (गिरिडीह)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा बुधवार को पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में सावित्रीबाई फुले एवं वेलु नचियार की जन्म जयंती मनायी गयी।

Advertisement

 

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा नगर इकाई एवं भाजपा से जुड़े लोगों ने दोनों के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए और दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

मौके पर वक्ताओं ने कहा की महिलाओं के लिए सावित्री बाई फुले जी और वेलु नाचीय प्रेरणा स्रोत हैं। कहा कि सावित्री बाई फुले ने महिलाओं शिक्षा पर बल दिया और बाल विवाह प्रथा से समाज को मुक्त करवाई थी। सावित्री बाई फुले की शादी 10 वर्ष की आयु में ही हो गई थी और इन्होंने समाज से संघर्ष कर महिलाओं को आगे बढ़ाने एव महिलाओं को शिक्षित करने का काम किया। वहीं वेलु नचियार तमिलनाडु की रानी थी लेकिन उन्होंने सर्वप्रथम फिरिंगीयों के खिलाफ शास्त्र उठाया था।

 

वहीं मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रो विनीता कुमारी ने कहा की हम महिलाओं को इन दोनों महान विभूतियों के बताये मांर्ग पर चलकर समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम करने का संकल्प लेना चाहिए।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सुभाष सिन्हा, नगर अध्यक्ष हरविंदर सिंह बग्गा, मोती लाल उपाध्याय, संदीप डंगाइच, संजय सिंह,अनूप सिन्हा, प्रकाश दास, संगीता सेठ, सरिता सिन्हा, शालिनी वैसिखियार, संजू देवी, मीना गुप्ता, अंजना मिश्रा, पिंकी सिंह,रीना मंडल, किरण पांडेय, लता वर्मा, बेबी देवी आदि उपस्थित थी।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *