जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नीतीश कुमार को दी बधाई

GIRIDIH (गिरिडीह)। बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री व सुशासन बाबू के नाम से मशहूर जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के पुनः पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर झारखण्ड जदयू के प्रदेश महासचिव रुद्रकांत लाल दास एवं प्रदेश सचिव सरयु गोप ने बधाई दी।

 

रुद्र कांत लाल दास एवं सरयू गोप

नेता द्वय ने कहा कि इस कार्य के लिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ जदयू के सभी वरिष्ठ नेता बधाई के पात्र हैं। कहा कि अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे देश में बिहार के तर्ज पर संगठन मजबूत होगा। बिहार सरकार का विकास मॉडल पूरे देश में लागू किया जाएगा।

 

नेता द्वय ने कहा कि पूरे देश ने देखा है कि श्री कुमार ने बिहार राज्य को आगे बढ़ाने के लिए कई अहम फैसले लिए और बिहार को एक नई ऊंचाई पर लाकर खड़ा किया है। ठीक उसी तरह इनके नेतृत्व में पूरा देश आगे बढ़ेगा और संगठन सशक्त व समृद्ध होगा।

 

वहीं नीतीश कुमार के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर गिरिडीह जिला जदयू से जुड़े नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी हर। बधाई देने वाले नेताओं में जवाहर केशरी, पवन कुमार वर्मा, सुधीर आनंद, मंटू सिन्हा, दिलीप सिंह, बिनोद राणा, डा एनके सिन्हा, अमित कुमार, संदीप यादव, जिब्राइल अंसारी, राजेश कुमार, मृतुन्जय कुमार, नसीर अंसारी, अरविंद कुमार के अलावे अन्य कई जदयू कार्यकर्ता शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement