झारखंड़ सरकार के विफलताओं पर भाजपा ने जारी किया आरोप पत्र

◆ चार वर्षीय कार्यकाल में झारखण्ड की हेमन्त सरकार पूरी तरह से रही विफल : अन्नपूर्णा देवी
Advertisement

GIRIDIH (गिरिडीह)। मतलब परस्त गठबंधन वाली प्रदेश की हेमंत सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त है। झूठ-लूट की बुनियाद पर टिकी इस सरकार ने चार साल पूरी कर चुकी है। लेकिन इन चार वर्षों में इस सरकार ने सिवाय लूट-खसोट के कुछ भी नहीं दिया है। उक्त बातें स्थानीय परिषदन भवन में शनिवार को प्रेस को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कही।

 

उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई। महिलाएं आसुरक्षित है। किसानों मजदूरों, छात्रों-नौजवानों के साथ धोखेबाजी यह सरकार सिर्फ धोखेबाजी ही की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से विफल रही है।

 

वहीं जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार को “फ़ाइल फोल्डर बॉस” की सरकार भी कह सकते हैं। इस सरकार में “ठगबंधन मालामाल और झारखंड़ बदहाल रही है”। जनता अबकी बार इस सरकार को हर हाल में सत्ता से उखाड़ फेंकेगी, बदल कर रहेगी।

 

इस दौरान झारखण्ड सरकार के चार वर्षीय कार्यकाल की विफलताओं को उजागर करती एक आरोप पत्र भी मीडिया के समक्ष जारी किया। जिसमे सरकार की विफलताओं, लूट-खसोट, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिला असुरक्षा, किसानों मजदूरों, छात्रों-नौजवानों के साथ धोखेबाजी आदि तथ्यों का विस्तृत विवरण दिया गया है।

 

मौके पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सुभाष चन्द्र सिन्हा, संदीप डंगाइच, कामेश्वर पासवान, उषा कुमारी आदि मौजूद थी।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *