श्याम मन्दिर में हुआ श्री राणी सती दादी का 12वां मंगल पाठ महोत्सव

GIRIDIH (गिरिडीह)। स्थानीय श्याम मंदिर में गुरुवार को दादी परिवार द्वारा श्री राणी सती दादी का 12वां मंगल पाठ महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर दादी परिवार के सदस्यों द्वारा राणी सती दादी का भव्य और आर्कषक दरबार सजाया गया था।

 

 

कार्यक्रम में हैदराबाद से आए प्रसिद्ध पाठ वाचक प्रियंका गुप्ता एवं रिया शर्मा के द्वारा संगीतमय मंगल पाठ की गई। जिसमे 401 महिलाओं ने संयुक्त रूप से मंगल पाठ किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नृत्य नाटिका, चुनरी उत्सव, दादी जी का श्रृंगार, राम आएंगे उत्सव रहा। मौके पर प्रस्तुत नृत्यनाटिका के माध्यम से श्री रानी सती दादी जी की पूर्ण जीवनी को प्रस्तुत किया गया। वहीं प्रियंका गुप्ता ने जब “दादी ने लियो अवतार, बधाई सारे भक्तां ने, झूमो नाचो गाओ सारा संसार पेश किया। तो नृत्य नाटिका मंडली ने भी भजनों की इस रसवर्षा के बीच अपने झांकिया को पेश किया। जिसे देख अवस्थित महिला-पुरुष श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये।

 

 

इस दौरान भक्तों द्वारा श्री रानी सती दादी 56 भोग व सवामणी का भोग लगाया गया। वहीं 31 भक्तों को लॉटरी द्वारा दादी जी का खजाना दिया गया। इस दौरान पवन चूड़ीवाला के द्वारा दादीजी का ज्योत प्रज्वलित किया।

 

 

इस मंगल पाठ कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप बगेड़िया, पीयूष मुसद्दी, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, रीतेश मोदी, सचिन केडिया, आलोक जैन, अतुल शर्मा, चिराग जैन, अजय बगेड़िया, सुमित सारस्वत, सुमित भूदोलिया, अनिल अग्रवाल, विशाल पिलानिया, सुरज टिबड़ेवाल, आकाश दधीच आदि की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement