गिरिडीह के नए उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दुबे ने किया पदभार ग्रहण

GIRIDIH (गिरिडीह)। गिरिडीह जिले के नए उप विकास आयुक्त के रूप में दीपक कुमार दुबे ने बुधवार को अपना योगदान दिया। इस दौरान नये डीडीसी श्री दुबे ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मियों से परिचय प्राप्त किया।

 

मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचे की दिशा में वे सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले का चहुमुखी विकास करने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा।

 

कहा कि सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि लोगों तक सुविधाएं पहुंच सके। कहा कि जिले में चल रही सभी विकास योजनाओं को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी से विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा भी की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement