राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा सपत्नी दुखिया महादेव मंदिर पहुंच की पूजा अर्चना

◆बाबा के दरबार में मत्था टेक किया गिरिडीह वासियों के सुख समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना
Advertisement

 

◆वृद्ध महिलाओं और जरूरतमंदों के बीच किया वस्त्र वितरण

 

गिरिडीह। मार्ग शीर्ष पूर्णिमा अर्थात अगहन पूर्णिमा के अवसर पर राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा मंगलवार को सपत्नी बाबा दुखहरणनाथ का दरबार दुखिया महादेव मंदिर पहुंचें। इस दौरान उन्होंने बाबा का जलाभिषेक कर पूरे भक्ति भाव से पूजा अर्चना किया। मौके पर उन्होंने बाबा के दरबार मे मत्था टेक गिरिडीह समेत पूरे झारखण्ड वासियों के साथ देश वासियों के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करते हुए देश मे अमन चैन और शांति की दुआएं मांगी।

 

 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री सिन्हा ने संगठन की गिरिडीह ज़िला प्रभारी अनीशा सिन्हा के साथ मंदिर परिसर में रह कर जीवन यापन कर रही वृद्ध महिलाओं और जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण किया।

 

 

मौके पर श्री सिन्हा ने बताया कि राधास्वामी संगठन निरंतर क्षेत्र के जरूरतमंदों की हर जरूरत को पूर्ण करने में उनका सहयोग कर रही है और भविष्य में भी करती रहेगी। भारत का कोई भी व्यक्ति गरीबी के कारण अपने दैनिक जीवन की जरूरतों को पूर्ण करने में असहाय न रहे। संगठन इसी उद्देश्य को लेकर पूरे भारत में कार्य कर रही है और उस उद्देश्य को पूर्ण करने की दिशा में अग्रसर है। कहा कि संगठन हमेशा ऐसे लोगो के सहयोग के लिए तत्पर है।

 

 

वहीं इस मौके पर संगठन की जिला प्रभारी अनीशा सिन्हा ने कहा संगठन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए कोई भी व्यक्ति राधास्वामी संगठन के नजदीकी कार्यालय से सपर्क कर सकते है और अपने जरूरत अनुसार लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान उनके साथ गिरिडीह जिला कार्यालय प्रभारी अमित कुमार समेत अन्य कई श्रद्धालु उपस्थित थे। ‎

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *