सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा

GIRIDIH गिरिडीह। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की एक बैठक रविवार को शीतलपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय गिरिडीह में जिलाध्यक्ष शरत कुमार भक्त की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेश पाठक प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

बैठक में आगामी 6 एवं 7 जनवरी 2024 को जमशेदपुर में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। वहीं उक्त सम्मेलन में जिलाध्यक्ष की अगुवाई में गिरिडीह से दर्जनों लोगों के शामिल होने का निर्णय लिया गया।

 

बैठक में निशांत मिश्रा, सुनील पाठक, प्रभाकर पाठक, अनिलेश गौरव, पंकज मिश्रा, शिवदत्त मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा, सौरव मिश्रा, आंनद उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, पुरषोत्तम मिश्रा, शिवशंकर उपाध्याय, केशव पाठक सहित कई लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement