Bokaro :
कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव परिंदा सिंह ने विगत कुछ दिन पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । आज बोकारो विधायक बिरंची नारायण के आवसीय कार्यालय में भाजपा ग्रहण के बाद बोकारो विधायक बिरंची नारायण से औपचारिक मुलाकात की। बोकारो विधायक बिरंची नारायण के समक्ष सैकड़ों कार्यकर्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।
बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि परिंदा सिंह के आने से बोकारो विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मजबूत होगी। इनका स्वभाव सरल है। एक अच्छएँ समाजसेवी की रूप में क्षेत्र में प्रचलित हैं। इनके आने से बूथ स्तर पर भाजपा ओर मजबूती से उभरेगी। इनके सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा मे हार्दिक अभिनंदन व स्वागत है। हम सभी मिलकर भाजपा को शिखर पर पहुँचाने का काम करेंगे। क्षेत्र के विकास आज झारखंड में अवल विधानसभा के तौर पर है।
डॉ परिंदा सिंह ने कहा भाजपा मेरा पुराना परिवार है।मेरे ससुर स्व समरेश सिंह भाजपा से विधायक भी रहे तथा संगठन में अहम भूमिका भी निभाई। आज मेरा पुराने घर पर वापसी हुई। हम सभी मिलकर भाजपा को मजबूती प्रदान करेंगे। मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर घर तक पहुँचाने का काम करेंगे।
बनमाली दत्ता, संजय प्रामाणिक,देबू पाल,लालमोहन शर्मा,अंबुज मंडल,मिहिर महतो, मोतीलाल गोराई, अक्षय मिश्रा,आकाश प्रामाणिक,मो पिंटू, सुरजीत मोदी,चिंतो मोदक,विष्णु हलदर,नन्ददूलाल मोदक,मीना देवी, बबलू दे,मंटू दे,राहुल ठाकुर, उत्तम ठाकुर,रीना सिंह, पुष्पा मंडल,प्रेमलता कुमारी, सीमा सिंह, सरिता सिंह, ममता कुलकर्णी, सरोज सिंह, शिवानी आदि सैकड़ों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में जिला महामंत्री संजय त्यागी, के के बोराल, सुनील गोस्वामी,सुजीत चक्रवर्ती, हरीश सिंह, टिंकू तापरिया, पन्नालाल कांन्दू, अनिल सिंह,विनय किशोर, सनातन सिंह, मोहन गोराई, मनीष पांडेय, अविनाश झा, जितेंद्र गोस्वामी, जितेंद्र साव,झंतु दे,प्रकाश प्रामाणिक,आदि मौजूद रहे।