हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपाइयों ने किया आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन

◆रेलवे मैदान से जुलूस की शक्ल में शहर का भ्रमण कर जेपी चौक पर भाजपाइयों ने किया नुक्कड़ सभा
Advertisement

 

 

GIRIDIH (गिरिडीह)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बार बार ईडी के सम्मन की अनदेखी करने और राज्यसभा के उप सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री कांग्रेसियों द्वारा जाने के विरोध में गिरिडीह जिला भाजपा द्वारा गुरुवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

 

इस प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने सैंकड़ो की संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता स्टेशन रोड स्थित रेलवे मैदान में एकत्रित हुए। जहां जुलूस की शक्ल में निकलकर पूरे शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाईयों ने हेमंत सरकार और आइएनडीआइए गठबंधन के नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। वहीं इस प्रदर्शन में शामिल लोग अपने हाथों में हेमन्त सोरेन और कांग्रेसी नेताओं के विरोध मे स्लोगन लिखे तख्ती लिये पूरे शहर का भ्रमण किया और स्थानीय जेपी चौक पहुंचे। जहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया।

 

 

सभा को संबोधित करते हुए गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी सहित अन्य भाजपाईयों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी के सम्मन को नजर अंदाज कर हेमंत सरकार अपने बुरे दिन ही ला रही है। कहा कि यही हाल रहा तो एक दिन ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों में हथकड़ी डालकर जेल ले जाएगी।

 

कहा कि अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने झारखंड को सिर्फ बर्बाद करने का काम किया है। खनिज संपदा के साथ जमीन को स्वयं लुटने में लगे रहे और मंत्री से लेकर अधिकारियों को लूटने की छूट दिया है। कहा कि इस सरकार में महिलाए सुरक्षित नहीं हैं। हर एक दूसरे दिन किसी न किसी महिला के बलात्कार की घटना घटित हो रही है।

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने किया। प्रदर्शन व सभा कार्यक्रम में बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, चुन्नुकांत, संदीप डंगाईच, मुकेश जालान, सुरेश साहू, दिनेश यादव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, निवर्तमान मेयर सुनील पासवान, पूर्व डीआईजी लक्ष्मण सिंह, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, नवीन सिन्हा, भाजपा नेत्री उषा कुमारी, रीना मंडल समेत काफी संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *