7वीं पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व विधायक सालखन सोरेन को श्रद्धांजलि

GIRIDIH (गिरिडीह)। झामुमो ज़िला कार्यालय में पूर्व विधायक सह झारखंड आंदोलनकारी स्व सालखन सोरेन की 7वीं पुण्यतिथी मनाई गई। इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।

 

मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सालखन दा झामुमो के संस्थापक सदस्यों में से एक एवं झारखंड आंदोलनकारी नेता थे। गांडेय विधानसभा क्षेत्र से वो चार बार विधायक रह चुके थे। अपने क्षेत्र में वो सदैव लोगो के बीच बने रहते थे। उनके ना रहने की कमी हमेशा झामुमो ज़िला समिति गिरिडीह को खलती है।

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्योतिन्द्र प्रसाद, अभय सिंह, दिलीप रजक, मो ज़ाकिर, योगेन्द्र सिंह, फ़रदीन इम्तियाज अहमद, मो० हारून, राकेश सिंह टुन्ना, राहुल कुमार आदि कई लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement