गांडेय में एक अधेड़ की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

GIRIDIH (गिरिडीह)। गांडेय थाना क्षेत्र में महजोरी में गांडेय-चपरा मुख्य सड़क के किनारे एक अधेड़ की गला रेतकर अज्ञात हत्यारों ने हत्या कर दी है। मृतक की पहचान बिहार के जमुई निवासी भीम पुजहर (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

 

घटना की सूचना मिलते ही गांडेय थाना की पुलिस सदल बल घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार मृतक भीम पुजहर बिहार के जमुई का निवासी था, लेकिन वह गांडेय थाना क्षेत्र के चपरा स्थित अपने ससुराल में ही रहता था। बुधवार सुबह लोगों ने सड़क किनारे उसकी लाश पड़ी देखी। अज्ञात हत्यारों ने काफी बेदर्दी से उसकी गला रेत कर हत्या कर दी है।

 

हत्या के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं सका है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement