गिरिडीह के पत्रकार संजय लाल को मातृ शोक

GIRIDIH (गिरिडीह)। धनबाद से प्रकाशित एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र “नई पत्रवार्ता” के गिरिडीह जिला प्रभारी पत्रकार संजय लाल की माँ सुलोचना देवी (85 वर्ष) का मंगलवार अहले सुबह 8: 30 निधन हो गया।

मूलतः गिरिडीह जिले के महेशियादिघी निवासी स्व शंकर लाल की धर्मपत्नी सुलोचना देवी बीते लम्बे समय से बीमार थी। वर्ष 2020 में उनके किडनी में संक्रमण हो गया था। तब से उनका लगातार इलाज जारी था। बीते दशहरा के समय से ही उनकी स्थिति काफी खराब चल रही थी। चार दिनों पूर्व उनकी तबियत अचानक खराब होने पर परिवार के लोगों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालात में थोड़ा सुधार होने के बाद उन्हें घर वापस लाया गया।

लेकिन उनका खाना पीना लगभग बन्द हो गया था। पानी भी पीती तो उल्टी हो जाता था। अंततः आज मंगलवार सुबह उन्होंने अपने गिरिडीह के राजपुत मुहल्ला स्थित अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली।

मृदुभाषी, मिलनसार एवं पूजा पाठ में तल्लीन रहने वाली स्व सुलोचना देवी अपने पीछे चार पुत्र व सात पुत्रियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके निधन की खबर सुन उनके नाते रिश्तेदारों, हित कुटुम्बों के अलावे उन्हें जानने वाले लोगों का उनके निवास स्थान पर तांता लग गया है। लोग उनका अंतिम दर्शन कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement