अवैध सम्बन्ध के शक में पत्नी को जिंदा जलाया, ससुर को गोली मार, खुद भी कर लिया आत्महत्या

LUCKNOW (लखनऊ)। पत्नी के अवैध संबंध के शक में विवाद इतना बढ़ा कि पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। विरोध करने पर ससुर की भी गोली मार हत्या कर दिया। फिर उसने खुद भी गोली मार लिया। जिससे उसकी भी मौत हो गयी।

 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में ओमप्रकाश राजपूत अपने परिवार के साथ लीलावती नगर में रहता था। ओमप्रकाश की अनुसूईया के साथ शादी हुई थी तथा दोनों के एक बेटा और एक बेटी भी हैं। बताया जाता है कि ओमप्रकाश को अपनी पत्नी अनसूइया के किसी के साथ अवैध संबंध होने को शक था। इसी को लेकर दोनों पति-पत्नी की बीच अक्सर विवाद बना रहता था।

 

बताया जाता है कि बीते 8 अक्टूबर को ओमप्रकाश की पत्नी अनुसूइया ने उसके खिलाफ मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया था। जिसके बाद ओमप्रकाश वापस अपने गांव मुस्कुरा थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ी भिटारी में चला गया था।

 

बताया जाता है कि ओमप्रकाश बीते रात राठ स्थित अपने मकान में दीवार कूद कर अंदर पहुंचा और उसने अपनी पत्नी को एक कमरे में बंद कर घरेलू गैस सिलेंडर खोलकर उसमें आग लगा दी, जिस कारण उसकी पत्नी की जलकर मौत हो गई।

 

जिस समय ओमप्रकाश अपनी पत्नी को गैस से जिंदा जलाकर मार रहा था उस वक्त आवाज सुन दूसरे कमरे से ससुर नंद किशोर ने आकर ओमप्रकाश का विरोध किया तो उसने तमंचे से अपने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद ओमप्रकाश ने खुद की भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

 

घटना की सूचना पर हमीरपुर की पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement