सरिया के प्रवासी मजदूर की इंदौर में बिल्डिंग से गिरने से हुई मौत

GIRIDIH (गिरिडीह)। जिले के सरिया थाना क्षेत्र के लुतियानो निवासी एक प्रवासी मजदूर की मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को उसकी मौत हो गयी। उसके मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया है।

 

जानकारी के अनुसार सरिया थाना क्षेत्र के लुतियानो गांव निवासी स्वर्गीय भीम महतो के 28 वर्षीय पुत्र सोमर मध्य प्रदेश के इंदौर में बिल्डिंग लाइन में टाइल्स-मार्बल का काम करता था।

 

बुधवार को वह रोज की तरह अपने काम लगा था। इसी दौरान वह बिल्डिंग से नीचे गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। सहकर्मियों ने उसे तत्काल इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल ले गये। जहां इलाज के क्रम में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहकर्मियों ने घटना की सूचना परिवार वालों को दी।

 

सोमर के मौत की खबर मिलते ही परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चो को छोड़ गया। मृतक प्रवासी मजदूर के मौत पर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली गहरी संवेदना प्रकट किया है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement