GIRIDIH (गिरिडीह)। उसरी बचाओ अभियान कमिटी की एक बैठक शनिवार को भाजपा नेता विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं आप नेता कृष्ण मुरारी शर्मा के संचालन में हुई। स्व अमित बरदियार छठ घाट शास्त्रीनगर में हुई इस बैठक में उसरी बचाओ अभियान के राजेश सिन्हा ने कहा कि उसरी बचाओ अभियान कमिटी में 51 सदस्यों की कोर कमिटी का गठन किया जाएगा। जिसमे सामाजिक और राजनीतिक संगठन के लोग रहेंगे। साथ ही प्रत्येक घाट पर एक स्थानीय कमिटी का गठन किया जाएगा।
इस दौरान शास्त्रीनगर घाट कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से रंजय बरदियार को अध्यक्ष एवं विकास कुमार सिन्हा को सचिव मनोनीत किया गया। वहीं कमिटी के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, ओंकार प्रसाद, रंजीत कुमार सिन्हा, प्रवीण सिन्हा, संजय कुमार, रितेश शराक, राजकमल राजेश को तथा उप सचिव पपीन्द्र कुमार को बनाया गया। जबकि जितेंद्र राय, पंकज चौधरी, बंटी सिन्हा, जितेंद्र राम, अरुण विश्वकर्मा, राजू यादव को कार्यकारिणी सदस्य दायित्व दिया गया।
निर्णय लिया गया कि स्थानीय कमिटी के लोग अवैध बालू का उठाव का सख्ती से विरोध करेंगे और प्रशासन को सूचित करेंगे। बैठक सूरज नयन, अभिषेक वर्मा, मुकेश यादव सहित स्थानीय कमिटी में शामिल अन्य लोग उपस्थित थे।