राष्ट्रीय कायस्थवृन्द की बैठक में चित्रगुप्त पुजा धूमधाम से मानने का निर्णय

GIRIDIH (गिरिडीह)।

Advertisement
कायस्थों की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को चित्रांश भवन में हुई। युवा अध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता एवं युवा सचिव रंजीत कुमार सिन्हा के संचालन में हुई इस बैठक में कायस्थों के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही हर वर्ष की तरह भैयारी का भी आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा आगामी 15 नवम्बर को चित्रांश भवन में काफी भव्य तरीके से आयोजित होगी। पूजनोत्सव उपरान्त भैयारी कार्यक्रम किया जायेगा। जिसमे समाज से जुड़े महिला-पुरुष और बच्चे मुख्य रूप से शामिल होंगे।

 

वहीं उस दिन सन्ध्या आरती के बाद एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमे समाज के लोगों के बढ़चढ़ कर शामिल होने की अपील की गयी है। वहीं पूजनोत्सव के दूसरे दिन परम्परानुसार ढोल, मांदर और मृदंग के थाप पर झूमते नाचते भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा।

 

बैठक में उपस्थित लोगों ने समाज से जुड़ें लोगों को अधिकाधिक संख्या में विसर्जन कार्यक्रम में भी शामिल होने की अपील की। वहीं बैठक में भगवान चित्रगुप्त के पुजनोत्सव कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने की सारी जिम्मेवारी राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के युवा समिति के सदस्यों को सौंपी गई।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार, प्रदेश प्रभारी शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, जिलाध्यक्ष एमके वर्मा, महासचिव संजीव सिन्हा सज्जन, उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा एवं उत्तम लाला, जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी चंदन कुमार सिन्हा, उप सचिव कुमार राकेश के अलावे विशाल गौरव, अमर कुमार सिन्हा, अनिरुद्ध कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, रवि प्रकाश, आशीष कुमार सिन्हा, रंजन सिन्हा, धीरज कुमार सिन्हा आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *