जंगल मे मिली महिला की अर्धग्नावस्था में लाश, हत्या पूर्व दुष्कर्म की आशंका

◆ जांच में जुटी मुफ्फसिल थाने की पुलिस

 

 

GIRIDIH (गिरिडीह)।  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जंगल में अर्धनग्न अवस्था में एक महिला की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। जंगल मे लाश होने की खबर सुन काफी संख्या में आस पास के ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गये। लोगों ने घटना की सूचना मुफ्फसिल थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

 

महिला की लाश पालमो-पचरुखी मुख्य मार्ग से लगभग तीन सौ फीट दूर जंगल मे पेड़ के नीचे पड़ा था। घटना स्थल पर मृतका की टूटी हुई चूड़ियां बिखरी पड़ी थी वहीं उसके चेहरे पर खून का तथा गर्दन पर चोट के निशान मिलने से लोगों ने यह आशंका जाहिर किया है कि हत्या के पूर्व महिला के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। हालांकि मृतका की पहचान भी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

 

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि गुरुवार सुबह गाय – बकरी चराने जंगल गये चरवाहे की नजर महिला की लाश पर पड़ी। चरवाहे ने मामले की सूचना  जिला परिषद सदस्य प्रवीण मुर्मू को दी। जिप सदस्य के साथ स्थानीय मुखिया अर्जुन रवानी भी घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतका लगभग 30-35 वर्ष की महिला बतायी जाती है। वह कौन है? कहां की है?

 

इन सारे बिंदुओं के साथ उसकी हत्या किन परिस्थिति में हुईं है। इस दिशा में पुलिस अपनी जांच प्रारम्भ कर दी है। वहीं घटना को लेकर जिला परिषद सदस्य प्रवीण मुर्मू ने कहा कि क्षेत्र मे हुई इस तरह की वारदात पर पुलिस को त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement