प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कृषक मित्रों का भूख हड़ताल समाप्त

GIRIDIH (गिरिडीह)।  झारखण्ड कृषक मित्र संघ की गिरिडीह जिला इकाई द्वारा अपने तीन सूत्री मांगों को लेकर चल रहे भूख हड़ताल शुक्रवार को झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह को ज्ञापन सौंप समाप्त किया गया।

 

जिले के कृषक मित्रों ने कहा कि कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के साथ प्रदेश नेतृत्व की हुई वार्ता के दौरान मंत्री ने आश्वासन दिया कि कृषि मित्रों की मांग को लेकर शीघ्र ही एक कमिटी बनाई जाएगी। कमिटी का रिपोर्ट आने पर मांगों की पूर्ति के दिशा में पहल की जायेगी।

 

मंत्री से मिले आश्वासन के बाद विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार भगत को जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया। उसके बाद संघ के प्रदेश नेतृत्व ने भूख हड़ताल वापस ले लिया है।

 

इधर, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने गिरिडीह में आमरण अनशन पर बैठे कृषक मित्रों को जूस पिलाकर अनशन को समाप्त करवाया। इस दौरान कृषक मित्रों ने मुख्यमंत्री के नाम झामुमो जिलाध्यक्ष एक ज्ञापन भी सोपा।

 

मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, घनश्याम कुशवाहा, अमित कुमार सिन्हा, बबीता देवी, केदार राणा, गजेंद्र राणा, मोहम्मद आलम, मोहन दास, किरण देवी मानिक रजक, सदानंद पाठक, शिवनंदन राय, किशोर हंसदा, सुशीला देवी, अशोक वर्मा, रामेश्वर हजरा, अजय कुमार यादव आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement