मौत के 128 साल बाद दफनाया गया चोर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी लोगों की भीड़

NEW DELHI (नई दिल्ली)।  मौत के 128 साल बाद दफनायें जा रहे चोर के आखिरी दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी‌। मौके पर पहुंचे लोगों ने लाईन में लगकर मरे हुए चोर को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

अमेरिका के एक पाकेटमार चोर को 128 साल दफन किया गया है। अमेरिकी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 128 साल बाद दफनायें चोर की 1895 में जेल में रहने के दौरान मौत हो गई थी और चोर के शव को ममी बना दिया गया था।

 

स्टोनमैन विली नाम के इस चोर ने 19वीं सदी के दौरान अमेरिका के कई शहरों में ताबड़तोड़ चोरी की वारदात कर पुलिस की नाक में दम कर दिया था।

 

चकरघिन्नी पुलिस ने आखिरकार स्टोनमैन विली को गिरफ्तार कर ही लिया था। लिखा पड़ी करने के बाद जेल भेजें गए इस चोर की 1895 के दौरान कारागार में मौत हो गई थी। जब उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया था तो किसी ने भी उसके शव पर अपना दावा नहीं किया था।

 

इसके बाद गलती से चोर के शरीर को ममीकृत कर सुरक्षित रख दिया गया था। पॉकेटमारी के मामले में सिद्धहस्त चोर को अब मौत के 128 साल बाद रीडिंग शहर में दफना दिया गया है।

 

पुलिस द्वारा जब दफनाने हेतु चोर को सार्वजनिक किया गया तो उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। कतार लगाकर खड़े लोगों ने 128 साल बाद दफनाए जा रहे चोर को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

Advertisement
Advertisement
Advertisement