सड़क पर बने गड्ढे में सिहोडीह वासियों ने मछली मार जताया विरोध

◆”रोड नही तो वोट नहीं” के नारों से गुंजा सिहोडीह

 

सड़क पर मछली मारते लोग

GIRIDIH (गिरिडीह)।  गिरिडीह-देवघर मुख्य पथ पर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 11 स्थित सिहोडीह में जर्जर हो चुकी सड़क के खिलाफ़ सिहोडीह वासियों के साथ आम राहगीर सड़क पर उतर कर विरोध प्रकट किया। इस दौरान भारी संख्या में एकजुट होकर स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार, स्थानीय सांसद-विधायक और नगर निगम मुर्दाबाद का नारा बुलंद किया। वहीं लोगों ने रोड नहीं तो वोट नही का भी गगनभेदी नारा लगाया।

 

विधायक सांसद के खिलाफ नारा लगाते लोग
क्या है मामला

 

बता दें कि गिरिडीह से देवघर जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति काफी खास्ता हाल है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे है। जिनमे इन दिनों हो रही लगातार बारिश के कारण उनमें पानी जम गया है और मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गया है। जिससे आम लोगों को उस सड़क से गुजरना काफी कष्टप्रद हो गया। वहीं सड़क पर बने गड्ढे में आये दिन बड़ी छोटी वाहनों के फंस जाने से इस मुख्य मार्ग में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिससे जन जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। वहीं कई बार दुर्घटनाएं भी घटित होती है। ग्रामीणों ने कई बार इसकीं शिकायत सम्बन्धित विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से किया, लेकिन कोई फलाफल नहीं निकला। उल्टा सड़क और भी जर्जर हो गया है।

 

सड़क पर बने तालाब में जाल डाल मछली पकड़ते लोग
जाल डालकर और बंसी लगा लोगों ने मारा मछली

 

गुरुवार सुबह से स्थानीय लोग सिहोडीह स्थित एक मैरेज हाल के समीप एकत्रित होकर सांकेतिक रूप से सड़क की दुर्दशा का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान सड़क पर बने तालाब में जाल डाल कर और बंसी लगाकर मछली मारने का काम किया। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर शीघ्र इस सड़क की मरम्मति का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। लोगों ने स्थानीय विधायक, सांसद और जिला प्रशासन से इस सड़क को त्वरित संज्ञान में लेने और बनवाने की मांग किया।

 

नये सिरे से सड़क निर्माण कराने की मांग

 

लोगों ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव से पूर्व अगर सिहोडीह नया पुल से लेकर कॉलेज मोड़ तक नए सिरे से सड़क का निर्माण होगा तभी इस क्षेत्र में निवास करने वाले लोग चुनाव जैसे महापर्व में हिस्सा लेंगे। अन्यथा “रोड नहीं तो वोट नही” का नारा बुलंद करते हुए वोट का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। लोगों ने यह भी कहा यह रोड काफी जर्जर हो गया है। इसमें चिप्पी और टिकरी लगा कर मरम्मत करने से काम नही चलेगा। इस पूरे सड़क का नये सिरे से निर्माण कराना होगा। क्योंकि इस मुख्य सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है।

प्रदर्शनकारियों में ये सभी थे शमील

 

गुरुवार को आयोजित इस सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में शिवनंदन प्रसाद, मंजीत शर्मा, प्रमोद स्वर्णकार, गोविंद तुरी, ढालों दास, केदार वर्मा, रामा यादव, बबलू बर्नवाल, चुनमुन राम, सुभाष चौधरी, जीतू चौधरी, अली रजा, भुनेश्वर चौधरी, टिंकू, रोहित, सुकलेश कुमार, मृत्युंजय सिंह, रितेश शर्मा, रविंद्र शर्मा, पवन दास सहित कई राहगीर शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement