गिरिडीह के तालाब से पकड़ा गया विशालकाय मछली, लोगों में मछली देखने को मची कौतूहल

पकड़ा गया विशालकाय मछली

 

GIRIDIH (गिरिडीह)। जिले के बेंगाबाद प्रखण्ड के महचो गांव के भैयाबांध तालाब में एक विशालकाय मछली मछुआरों ने पकड़ा। तालाब से उस विशालकाय मछल को निकालने में गांव के मछुआरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब मछुआरों ने तालाब से मछली बाहर निकाला तो इतनी बड़ी मछली देख लोग अचंभित रह गए।

 

जानकारी के अनुसार भैयाबांध तालाब में स्थानीय ग्रामीण मछली मार रहे थे। इसी दौरान एक मछुआरा सहदेव यादव के जाल में कुछ भारी चीज फंसे होने का अहसास हुआ। उसने उस भारी भरकम चीज को निकालने की काफी कोशिश किया। लेकिन वह भारी चीज उससे अकेले बाहर नहीं निकल पा रहा था। इसे देख आसपास के मछुआरे भी वहां जमा हो गए। लेकिन जब सभी मछुआरों ने मिलकर जाल खींचना चाहा तब भी जाल बाहर नहीं निकल रहा था। तब लोगों ने किसी खतरनाक जीव के होने की आशंका जताई। लेकिन जाल खींचने का क्रम सभी मछुआरों ने मिलकर जारी रखा। काफी मषक्कत के बाद जब जाल खींचा गया तो उसमें विशाल मछली को देख लोगों हैरान रह गए।

 

लोगों का कहना था कि उन्होनें आज तक इतनी बड़ी मछली नहीं देखी थी। इसे देखने के लिए लोगों के बीच उत्सुकता का माहौल बन गया। साथ ही मछली लोगों के लिये कोतूहल का विषय बन गया। विशालकाय मछली पकड़े जाने खबर देखते-देखते आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। काफी लोग मछली को देखने वहां जुट गये। बाद में ग्रामीणों ने मछली का वजन किया। वह अकेला मछली 20 किलो से अधिक का निकला। उस मछली के पकड़ने से मछुआरा सहदेव की तो जैसे भाग्य ही खुल गया। लोग उसे और उसके द्वारा पकड़े गए मछली को देखने गांव पहुंचने लगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement