अक्टूबर महीने में 15 दिन रहेंगे बैंक बंद

 

 

NEW DELHI (नई ‎दिल्ली)।  अक्टूबर के महीने में बहुत सारे त्योहार होते है जिसके कारण छुट्टियां होती है। इसी कारण बैंकों में अक्टूबर के महीने में सिर्फ 15 दिन ही काम होगा।

भारतीय रिज़र्व बैंक इस बात की जानकारी देता है कि किन-किन दिनों में बैंक में छुट्टियां रहेगी। रिजर्व बैंक हर कैलेंडर वर्ष के लिए एक सूची तैयार करता है। आरबीआई द्वारा जारी छुट्टियों की सूची में कई छुट्टियां राष्ट्रीय है, उस दिन देशभर में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेगी।

 

आपको बता दें कि कुछ छुट्टियां स्थानीय या क्षेत्रीय होती हैं। उन दिनों सिर्फ इससे जुड़े राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

इन दिनों में बंद रहेंगे बैंक:-

 

★ 1 अक्टूबर रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

★ 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

★ 8 अक्टूबर रविवार को देशभर में बंद रहेंगे बैंक।

★ 14 अक्टूबर 2023 को महालया के कारण
कोलकाता में और पूरे देश में दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।

★ 15 अक्टूबर दिन रविवार को देशभर के बैंकों में रहेगी छुट्टी।

★ 18 अक्टूबर को गुवाहाटी में कटि बिहू के कारण बैंक बंद रहेंगे।

★ 21 अक्टूबर को दुर्गा पूजा/महा सप्तमी के कारण अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

★ 22 अक्टूबर दिन रविवार को बैंकों में रहेगी छुट्टी।

★ 24 अक्टूबर 2023 दशहरा के कारण हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

★ 25 अक्टूबर, 2023 दुर्गा पूजा (दसई) के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

★ 26 अक्टूबर, 2023 दुर्गा पूजा (दसई)/प्रबंधन दिवस पर गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

★ 27 अक्टूबर, 2023 दुर्गा पूजा (दसई) पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

★ 28 अक्टूबर 2023 को लक्ष्मी पूजा और चौथे शनिवार के दिन कोलकाता समेत देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

★ 29 अक्टूबर 2023 को देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

★ 31 अक्टूबर 2023 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।

खबर स्त्रोत न्यूज एजेंसी

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *