गिरिडीह के पत्रकार पिंटू बरनवाल को पितृ शोक

GIRIDIH (गिरिडीह)। गिरिडीह के पत्रकार मनोज कुमार उर्फ पिंटू बरनवाल के पिता कृष्ण लाल बरनवाल का मंगलवार तड़के निधन हो गया। वे 70 वर्षी के थे। बरनवाल लम्बे समय से बीमार थे। उनकी कमर टूट गयी थी। जिस कारण वह लम्बे समय से बेड पर ही थे। वहीं मंगलवार अहले सुबह लगभग 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और उनका निधन हो गया। स्व बरनवाल अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये है।

 

उनके निधन की खबर सुन उन्हें जानने वाले हित कुटुंब नाते रिश्तेदारों के साथ बरनवाल समाज से जुड़े काफी लोग उनके घर पहुंच उनका अंतिम दर्शन किया और दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।

 

वहीं पत्रकार पिंटू के पिता के निधन की खबर सुन गिरिडीह में संचालित विभिन्न पत्रकार संगठनों  इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्लूजे), झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोशियेशन (जेएजे), झारखण्ड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट(जेयूजे), प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों, विभिन्न राजनीतिक दलों भाजपा, झामुमो, माले, कांग्रेस, राजद पार्टी के नेताओं समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। गिरिडीह के पत्रकारों, नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मृतक आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया एवं शोक संतप्त परिवार को इस आकस्मिक दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की दुआएं मांगी।