यात्री गण कृपया ध्यान दे…. रांची से न्यू गिरिडीह तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अब …

 

 

RANCHI (रांची)। झारखण्ड प्रदेश की राजधानी रांची के रांची रेल मंडल ने रांची और हटिया स्टेशन से खुल कर गंतव्यों तक जाने वाली कई ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव कर दिया है। यह परिवर्तित समय से बीते एक अक्टूबर से ट्रेनों का परिचालन भी शुरू कर दिया गया है।

 

रेल मंडल सूत्रों की माने तो रेलवे की बुनियादी सुविधाओं में निरंतर बढोत्तरी हो रही है। इसी के मद्दे नजर बीते दिनों विकास कार्यों एवं सुविधा बढ़ोत्तरी को लेकर समीक्षा की गई। उस समीक्षा के परिणामस्वरूप विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों के गंतव्यों तक के लिए संचालन की भी समीक्षा की गई। इस आधार पर रांची रेल मंडल में परिचालित कुछ ट्रेनों के समय सारणी में परिवर्तन किया है।

 

इसी कड़ी में रांची से खुलकर न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन को जाने वाली इंटसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के भी परिचालन के समय मे बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन सुबह 6 बजे रांची स्टेशन से न्यू गिरिडीह के लिये खुलेगी।

 

 

ट्रेनों के परिचालन का परिवर्तित समय सारणी देखें :