देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ अनुज

◆गिरिडीह कॉलेज में सम्पन्न हुआ नेहरू युवा केन्द्र का जिलास्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम

 

गिरिडीह(GIRIDIH)। नेहरू युवा केंद्र द्वारा मंगलवार को “जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद” कार्यक्रम का आयोजन गिरिडीह कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह कॉलेज के प्रचार्या डॉ अनुज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आरके महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ मधुश्री सन्याल उपस्थित थे। वहीं गिरिडीह कॉलेज की प्रो विनीता कुमारी, प्रो अरुणिमा सिंह, डॉ रश्मि कुमारी, डॉ सुनील कुमार सिंह, प्रो बलभद्र सिंह, डॉ सतीश कुमार यादव, जयशंकर अग्रवाल आदि बतौर अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र के युवा समन्वयक रवि कुमार मिश्रा ने एवं संचालन अमीन अकेला ने किया।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विषय प्रवेश कराते हुए नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने प्रतिभागी युवाओं को कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं का सर्वांगीण विकास करना एवं उनके अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार के युवाओं को समर्पित नये स्वायत्त संगठन “मेरा युवा भारत” से भी अवगत कराया।

 

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने कहा कि देश में हो रही प्रगति में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं को भारत सरकार के “विकसित भारत @ 2047 ” के लक्ष्य से भी अवगत कराया। वहीं विशिष्ट अतिथि मधुश्री सन्याल ने पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी युवाओं को भाग लेने और अपनी कौशल क्षमता में विकासित करने का आह्वान की।

 

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एनसीसी पदाधिकारी प्रो विनीता कुमारी ने नारी सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है। देश की आधी आबादी अगर सही दिशा में कार्य करेगी तो हमारा समाज और देश विकसित होगा।

 

कार्यक्रम के दौरान “उच्च शिक्षा में हिंदी की अनिवार्यता” विषय पर मॉक पार्लियामेंट का भी आयोजन किया गया। जिसमें उच्च शिक्षा में हिंदी की अनिवार्यता के पक्ष तथा विपक्ष में प्रतिभागी युवाओं ने अपने अपने विचार रखें। मॉक पार्लियामेंट के सभापति की भूमिका डॉ बलभद्र सिंह ने निभाई। इस मौके पर “मतदाता जागरूकता” के तहत सभी प्रतिभागी युवाओं को मतदान करने की भी शपथ दिलाई गई।

 

कार्यक्रम में लेखापाल नैयर परवेज, चंचल कौशिक, विकाश मंडल, प्रेमजीत सक्सेना, छोटू कुमार, रोहित वर्मा, चंचल कुमारी, मिकी कुमारी, सतेंद्र मंडल, पप्पू वर्मा समेत गिरिडीह कॉलेज के विभिन्न संकायों के विद्यार्थी एवं युवा मंडल के प्रतिभागी शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement