50 हजार की ठगी करने वाला एक साइबर ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह(GIRIDIH)। SBI YONO REWARD POINT REDEEM कराने के नाम पर लोगो से उनकी निजी जानकारी लेकर पैसो की ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी सिकन्दर कुमार पिता स्व डेगलाल मंडल सरिया थाना क्षेत्र के छोटकी सरिया का निवासी है।

Advertisement

बताया गया कि सुदर्शन प्रसाद पिता आनन्द प्रसाद साहू ने 50 हजार का ठगी करने का आरोप लगा सिकन्दर कुमार के विरूद्ध के साइबर थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में उन्होंने सिकन्दर पर तिसा चौधरी के साथ 50,000 रू ठगी करने का आरोप लगाया था। उक्त आवेदन के आलोक में साइबर थाना में कांड सं0-12/23 दि0-07.03.24 दर्ज किया था।

 

इस मामले में सरिया के अचंल निरिक्षक ज्ञान रंजन कुमार ने छापामारी कर अभियुक्त सिकन्दर कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तनके पास से पुलिस ने रियलमी कम्पनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने अपना अपराध स्वीकार किया है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *