सीमेंट लदी 407 वाहन घर में घुसी, बाल बाल बचे लोग, हादसे में एक बच्ची गम्भीर

गिरिडीह(GIRIDIH)। सीमेंट लदी एक 407 वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर मे जा घुसा। घटना में जहां घर के लोग बाल बाल बच गये। वहीं एक 14 वर्षीय बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना जिले के बिरनी प्रखण्ड के सरंडा मंझिलाडीह दास टोला अंबेडकर क्लब के समीप की है।

Advertisement

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिया से सीमेंट की बोरी लोड कर उक्त 407 वाहन भरकट्टा की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने अपना संतुलन खो दिया और वाहन सड़क किनारे स्थित चौधरी दास और उनके पड़ोसी के घर में जा घुसा। जिससे दोनों का ही क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों ही परिवार के लोग बाल बाल बच गये। लेकिन चौधरी दास की 14 वर्षीया पुत्री ममता कुमारी इस घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गयी। आनन फानन में परिजन उसे इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां बच्ची का इलाज जारी है।

 

घटना की सूचना मिलते ही भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सह बाराडीह पंचायत के मुखिया सहदेव यादव, मंझिलाडीह पंसस टेकनारायाण पंडित किशोर प्रसाद वर्मा, भुनेशवर दास समेत दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना बिरनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

 

 

मुखिया सहदेव यादव ने घटना के सम्बंध में बताया कि उक्त सीमेंट लोड 407 वाहन सरिया की है। वाहन मालिक को घटना स्थल पर बुलाया गया है और उनसे वार्ता चल रही है। वाहन मालिक से घटना में दोनों घरों की हुई क्षति की पूर्ति करने और बच्ची का इलाज में आने वाले खर्च का वहन करने को कहा गया है। अंतिम खबर मिलने तक वार्ता जारी है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *