◆प्रमुख,उप प्रमुख,जिप सदस्य एव मुखिया मिले मृतक के परिजनों से, बंधाया ढांढस
GIRIDIH (गिरिडीह)। जिले के बिरनी प्रखण्ड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के केशोडीह गांव निवासी सरयू प्रसाद वर्मा (उम्र 50) अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता था।.बीते 25 फरवरी को काम करने के दौरान नवनिर्मित भवन के उपर से गिर गया और उसकी मौके पर मौत वहो गई। उसकी मौत की खबर से उसके परिवार जनों के साथ गांव के लोगों में भी मातम पसर गया।
मृतक मजदूर अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था। जिसकी कमाई से ही उसके परिवार का भरण पोषण होता था। उसकी अचानक मौत हो जाने से परिवार के लोगों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।मंगलवार को मृतक का शव अहमदाबाद से उसके पैतृक गांव केशोडीह लाया गया। लाश के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
इधर मृतक मजदूर का शव गांव पहुंचने की सूचना मिलने के बाद बिरनी प्रमुख रामू बैठा, उप प्रमुख शेखर सुमन, जिप सदस्य सुरज सुमन, मुखिया कृष्ण कांत वर्मा, पुर्व मुखिया प्रतिनिधि रंधीर मंडल, पंचायत समिति सदस्य कामेश्वर मंडल, पुर्व मुखिया प्रमोद सिंह मृतक के घर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त किया। वहीं मृतक के परिजनों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।