शहीद दिवस पर बगोदर-सरिया अनुमंडल परिसर में भाकपा माले ने किया एक दिवसीय उपवास

◆बगोदर विधायक विनोद सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा।
Advertisement

GIRIDIH (गिरिडीह)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस (30 जनवरी) के अवसर पर भाकपा माले ने बगोदर-सरिया अनुमंडल परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम किया। जिसमें बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इनौस प्रदेश अध्यक्ष संदीप जायसवाल व संचालन माले नेता लक्ष्मण मंडल ने किया।

 

मौके पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि हमारे देश की आजादी के 75 साल पूरे हो गए हैं।हमलोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस ऐसे वक्त में मना रहे है जब देश की आजादी, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और संविधान को सबसे ज्यादा खतरा है। 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली और उसके तुरन्त बाद 30 जनवरी 1948 को हिन्दू महासभा से सम्बद्ध आतंकवादी नाथूराम गोडसे ने उसकी हत्या कर दी। आजाद भारत की यह पहली आतंकवादी घटना थी। आज हमें महात्मा गांधी के विचारों पर चलते हुए अनगिनत बलिदानों व कुर्बानियों से मिली आजादी,लोकतंत्र और संविधान को और भी बुलंद करने व मजबूत करने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

जननायक कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों और वंचितों को आरक्षण का लाभ दिया। झारखंड में भाजपा राज्यपाल के बहाने आरक्षण के बढ़ाये जाने की राज्य सरकार के फैसले को लागू नही होने दे रही है और कर्पूरी ठाकुर का जयंती मनाकर व भारत रत्न देकर लोगों को भाजपा सरकार दिग्भर्मित करने की कोशिश कर रही है। जनता लोकतांत्रिक तरीके से सरकारें चुनती हैं पर बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से लेकर अब झारखंड में येन-केन प्रकारेण जनता की चुनी सरकार को केंद्र की भाजपा सरकार गिरा रही है और सत्ता हड़प रही है।

 

ईडी, सीबीआई,कोर्ट का सहारा लेकर विपक्ष को परेशान कर रही है। झारखंड में मनरेगा घोटाला,खनन घोटाला के आरोपियों को छोड़ दिया जाता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से नफरत व साम्प्रदायिकता के खिलाफ लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए आम-आवाम को गोलबंद करने का आह्वान किया। आगामी 17-18 अप्रैल को जमुआ के मिर्जागंज में आयोजित भाकपा माले की गिरीडीह जिला सम्मेलन को सफल बनाने की भी उन्होंने अपील की।

 

मौके पर माले नेता पुरन महतो, सीताराम सिंह,पवन महतो, मुस्तककीम अंसारी, आरवाईए जिला अध्यक्ष सोनू पांडेय, रेणु रवानी, केदार मंडल, महेंद्र पंडित, मुमताज अंसारी, सीताराम पासवान, सहदेव यादव, सूर्यदेव तुरी, शुभम मिश्रा, अमन पांडेय समेत सैकड़ों की संख्या में माले कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *