स्व भूपेंद्र प्रसाद सिन्हा के जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के बीच किया गया पठन पाठन सामग्री का वितरण

GIRIDIH (गिरिडीह)।

Advertisement
सामाजिक कार्यकर्ता सह उसरी बचाओ अभियान की कोर कमिटी सदस्य कुसुम सिन्हा ने अपने दिवंगत पति स्व भूपेंद्र प्रसाद सिन्हा के जन्म दिन के अवसर पर लगभग 400 स्कूली बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री व स्टेशनरी का वितरण किया गया। इस मौके पर उनके साथ उनके पुत्र कुमार राजीव एवं पुत्रवधू कुमारी रितिका भी मौजूद थी।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ बरमसिया स्थित प्राथमिक विद्यालय से की गई। जहां लगभग 60 बच्चों के बीच कॉपी, कलम, चॉकलेट, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। उसके बाद अरगाघाट प्राथमिक विद्यालय व शीतलपुर रविदास टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय समेत विभिन्न सरकारी विद्यालयों के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री, चॉकलेट, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। वहीं इस दौरान बच्चों के बीच उसरी नदी के महत्व पर चर्चा भी की गई। साथ ही आम लोगों से उसरी बचाओ अभियान में एक जुट होने की अपील की गई।

 

मौके पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के अनुज नुनुलाल मरांडी, उसरी बचाओ अभियान के राजेश सिन्हा, प्रभाकर कुमार, सोमनाथ केसरी, रामजी प्रसाद यादव, कृष्ण मुरारी शर्मा, मिथुन चंद्रवंशी,लखन गुप्ता, रोकी नवल, मिथुन चंद्रवंशी, चंदन पांडेय आदि मौजूद थे।

 

उपस्थित लोगों ने इस अवसर पर समाजसेवी स्व भूपेंद्र प्रसाद सिन्हा को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उनके जन्म जयंती पर उनके याद में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिये कुसुम सिन्हा और उनके परिवार को धन्यवाद दिया।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *