पानी के टैंकर की चपेट में आने से एक किशोर गम्भीर, रेफर

GIRIDIH (गिरिडीह)। नगर थाना क्षेत्र के महादेव तालाब रोड में पानी के टैंकर की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल किशोर 14 वर्षीय आर्यन महादेव तालाब रोड का निवासी है।

बताया जाता है कि आर्यन व्हिटी बाजार संकट मोचन मन्दिर के समीप से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे से जा रहे आर्यन को पानी के टैंकर ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

 

घटना के स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल किशोर आर्यन को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने उसे बेहतर ईलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement