पैदल यात्रा कर गिरिडीह से अयोध्या के लिये रवाना हुआ राम भक्त

GIRIDIH (गिरिडीह)। गिरिडीह से अयोध्या के लिए पैदल यात्रा पर निकले एक राम भक्त को स्थानीय लोगों ने जय श्री राम के जयकारे के साथ गर्मजोशी से विदा किया।

 

गिरीडीह नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर निवासी राम भक्त प्रेम राम रविवार को अयोध्या के लिये पैदल यात्रा पर निकले है। पदयात्रा करते हुए वह लगभग 25 दिनों के बाद राम नगरी अयोध्या पहुंचेंगे।

 

राम भक्त प्रेम राम ने अपनी यात्रा प्रारम्भ करने के पूर्व कहा कि वह भारत को अखंड हिन्दू राष्ट्र निर्माण की मनोकामना लेकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के दर्शन को जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement