गिरीद(गिरिडीह। आदिवासी सभ्यता और संस्कृति को बचाने एवं आदिवासी संस्कृति के उत्थान को लेकर के उद्देश्य से अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा गाण्डेय प्रखंड के मेदनीसारे पंचायत में सांस्कृतिक एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के मेदनीसारे, कर्रीबांक, पंडरी, चंपापुर, बरमसिया 2 से बच्चे, युवा, युवती, पुरुष के साथ महिलाओं ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। इस दौरान तीरंदाजी प्रतियोगिता में जहां युवाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लेकर अपने निशाने को आजमाया। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में बच्चियों एवं महिलाओं ने हिस्सा लेकर अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाने की पहल की।
मौके पर जिला समन्वयक मनोज डाउन ने कहा कि आदिवासी सभ्यता और संस्कृति को बचाने के उद्देश्य से अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित था। ताकि दबे कुचले वंचित आदिवासी समुदाय के लोग अपनी सभ्यता संस्कृति के महत्व को समझें और उसका आनंद ले सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रविन्द्र कुमार, आनन्द कुमार सिन्हा, विलियम जेकब, नीरज कुमार राय, अविनाश कुमार, प्रीतीलता हेंब्रम, क्षमा तिवारी, सुरेश मुर्मू, आरसी बास्के, मनोज बास्के आदि का सराहनीय योगदान रहा।