सशक्त महिला संस्थान ने असहाय, बुजुर्ग, विधवा, रिक्शा चालक व भिखमंगों को बांटे कंबल

GIRIDIH (गिरिडीह)। सशक्त महिला संस्थान द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए गुरुवार को असहाय, बुजुर्ग, विधवा महिला, रिक्शा चालक एवं भिखमंगों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया गया।

 

इस दौरान सशक्त महिला संस्थान की महिलाओं ने संस्थान की सचिव पुष्पा शक्ति एवं अध्यक्ष नीतू शोला के नेतृत्व में स्थानीय झण्डा मैदान, कालीबाड़ी चौक, टॉवर चौक, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर जाकर लोगों के कम्बल प्रदान किया।

 

सचिव पुष्पा शक्ति ने बताया कि संस्थान द्वारा पूर्व में भी इस तरह के जनहित के कार्य किये जाते रहे है और आगे भी जारी रहेंगे। मौके पर उपाध्यक्ष सीमा देवी, कार्यकारिणी के सदस्य सपना रॉय, रेखा सिन्हा, प्रीति सिन्हा, ललिता बर्णवाल, लक्ष्मी छाया, शिल्पा देवी, बेबी कुमारी आदि मौजूद थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement