जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम हेतु गिरिडीह के 20 युवाओं का जत्था हैदराबाद रवाना

GIRIDIH (गिरिडीह)। 15वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत हैदराबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम हेतु गिरिडीह जिले से 10 पुरुष एवं 10 महिला युवाओं का दल हैदराबाद हेतु रवाना हुआ।

 

 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 154वीं वाहिनी, धनबाद एवं नेहरू युवा केंद्र गिरिडीह के संयुक्त तत्वाधान में 154वीं वाहिनी के के प्रांगण में ब्रिफिंग सेशन का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वितीय कमान अधिकारी दलजीत सिंह भाटी ने युवाओं को बताया कि जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें देश में हो रहे सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति से अवगत होने का अवसर मिलेगा।

 

 

वहीं नेहरू युवा केंद्र गिरिडीह के जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने युवाओं से कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों की लोक संस्कृति को जानने एवं झारखंड की लोक कला एवं संस्कृति से अन्य युवाओं को अवगत कराने की प्रेरणा दी।

 

 

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप कमांडेंट बिनीता कुमारी, सूबेदार मेजर ओंकार भारती, नेहरू युवा केंद्र गिरिडीह के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नय्यर परवेज आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement