डीएसपी संजय राणा के सेवानिवृति पर झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारियों ने दी विदाई

GIRIDIH (गिरिडीह)।

Advertisement
गिरिडीह पुलिस विभाग में वरीय डीएसपी के पद पर पदस्थापित रहे निष्ठावान, कर्मठ एवं सामाजिक व्यक्तित्व के धनी संजय राणा के सेवानिवृत्ति होने पर झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें विदाई दिया।

 

बुधवार एक नवंबर 2023 की सुबह झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज जिला कमेटी के पदाधिकारी उनके सरकारी आवास पर पहुंच उनसे मुलाकात किया और उनकी सेवा निवृति पर उन्हें बुके और शॉल भेंट कर उन्हें विदाई दिया। मौके पर विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारियों ने उनके जीवन की दूसरी पारी के शुभारम्भ की मंगलकामना करते हुए उनका भावी जीवन सुखमय एवं खुशहाल बीते इसकी शुभकामना एवं बधाई दिया।

 

 

मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद राणा, महासचिव देवकी राना, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव सुनील राणा, कार्यालय सचिव राजू राणा के अलावे करू राणा, गोपाल राणा एवं लालजीत राणा आदि शामिल थे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *