राष्ट्रीय कायस्थवृन्द ने विजयादशमी पर वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को बांटें फल और मिठाई

◆ कुछ पल बृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों संग बिता, उन सबों का लिया आशीर्वाद
Advertisement

 

GIRIDIH (गिरिडीह)। कायस्थों की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द द्वारा दुर्गापूजा के विजया दशमी के अवसर पर बुजुर्गों के बीच फल और मिठाई का वितरण किया गया।

 

विजयादशमी के मौके पर राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के पदाधिकारियों की एक टोली मंगलवार को गिरिडीह के स्नेहदीप वृद्धा आश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच फल और मिठाई का वितरण कर उन सबों को विजयादशमी की बधाई दिया। इस दौरान पदाधिकारियों की टोली कुछ देर वृद्ध आश्रम के वृद्धों के साथ का अपना समय बिता उनका कुशल क्षेम पूछा साथ ही उनका आशीर्वाद लिया।

 

बता दें कि कायस्थों की सामाजिक संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द समाज हित के कामों में काफी मुस्तेदी से जुटी रहती है। हर पर्व त्योहारों पर वृद्ध आश्रम के वृद्धों, मूक बघिर स्कूल के बच्चों एवं बिरहोर छात्रावास में निवास कर रहें बच्चों से मिल कर उन्हें पर्व त्योहारों की बधाई देने के साथ उन्हें उपहार आदि भेंट करते रहते है। वहीं समय समय मेडिकल कैम्प लगा लोगों का स्वास्थ्य जांच कराती है। ठंड के मौसम में फुटपाथ पर रह रहे गरीबों के बीच कम्बल का वितरण आदि कार्यक्रम करती रहती है। साथ ही समाज से जुड़े गरीब परिवारों को गम्भीर बीमारी पर इलाज हेतु एवं बेटी की शादी में यथा सम्भव आर्थिक सहयोग करती रहती है। इसके अलावे संगठन द्वारा रक्तदान शिविर समेत अन्य प्रकार की जनोपयोगी और समाजोपयोगी कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती रहती है।

 

मंगलवार को बृद्धाआश्रम पहुंचने वाले राष्ट्रीय कायस्थ्यवृन्द के पदाधिकारियों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा बुल्लु, प्रदेश प्रभारीं शिवेन्द्र सिन्हा, जिलाउपाध्यक्ष उत्तम लाला एवं सह सचिव बिकाश सिन्हा के अलावे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नाती नक्श निशांत मुख्य रूप से शामिल थे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *