डॉक्टर की लापरवाही ने छीन लिया एक महिला से उसके दुबारा माँ बनने का सपना

 

GIRIDIH (गिरिडीह)। डॉक्टर की लापरवाही ने एक महिला को उससे दुबारा माँ बनने के सपने को चकनाचूर कर दिया है। चिकित्सक ने महिला की बच्चेदानी ही काट दिया। यह सनसनीखेज मामला जिले के जमुआ प्रखंड स्थित एक निजी अस्पताल मेडीनोवा की है। जहां महिला को उसकी डिलीवरी के लिये भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने उसे बड़ा ऑपरेशन कर ही डिलीवरी सम्भव होने की बात कह उसका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक ने महिला की आंत और बच्चेदानी ही काट दिया।

 

डॉक्टर की इस लापरवाही के बाद उक्त अस्पताल और डॉक्टर के प्रति महिला कें परिजनों का गुस्सा फुट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा जमकर हंगामा कर किया।

 

क्या है मामला :

 

बताया गया कि जमुआ प्रखण्ड के बाटी निवासी राजेश शर्मा की पत्नी अनिशा कुमारी की डिलीवरी होना था। इसके लिए चिकित्सक द्वारा बड़ा ऑपरेशन डॉक्टर किया जा रहा था। इसी दौरान डॉक्टर की लापरवाही की वजह से अनिशा की बच्चेदानी कट गई। जिससे महिला की स्थिति बिगड़ गई।

 

आनन-फानन में अनिशा को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। बताया गया कि अनिशा की यह पहली डिलीवरी थी। डॉक्टर की लापरवाही से उसकी बच्चेदानी कट जाने के से अनिशा अब दुबारा कभी माँ नहीं बन पायेगी। अब वह कोई बच्चे को जन्म नहीं दे पाएगी। इस बात से परिजनों में काफी आक्रोश व्याप्त है। वहीं ऐसे में एक ओर जहां पीड़िता अनिशा समेत पूरे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, डॉक्टर की लापरवाही से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement