गुटखा खाना छोड़ दें युवा,उन पैसों से चुनाव में जीतेंगे धनबाद,गिरिडीह एवं बोकारो की सीटें : जयराम महतो

◆केबी उच्च विद्यालय डुमरी मैदान में हुआ करम जोहार कार्यक्रम का आयोजन

 

 

DUMRI (GIRIDIH) :   झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा शनिवार को केबी उच्च विद्यालय के मैदान में करम जोहार का आयोजन किया गया। झारखंड के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर आयोजित करम जोहार कार्यक्रम में उपस्थित लोगों, समिति के सदस्यों एवं मुख्य अतिथि टाईगर जयराम महतो ने बिनोद बाबू के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

 

 

मौके पर जयराम महतो ने झारखण्ड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य सरकार सरकार झारखंडियों को सोना सोबरन धोती साड़ी योजना का लाभ देती है। लेकिन नौकरियों में यूपी बिहार के लोगों को बहाली करती है। समझ लीजिये की हम झारखण्डी लोग चालाक हैं या फिर यूपी बिहार के लोग चालाक हैं। कहा कि वर्ष 2024 में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव होना है और हमलोगों के पास रिमोट रहेगा। दोनों सीट हमारी रहेगी। बस इसके लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा हम सभी को।

 

 

उन्होंने युवाओं से अपील किया कि यदि आपसभी गुटखा खाना छोड़ दें तो, उससे जो पैसा बचेगा, उस पैसे से हमलोग चुनाव में धनबाद, गिरिडीह एवं बोकारो की कई सीटें जीत सकते हैं। साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं से अंधविश्वास से दूर रहने की अपील करते हुए अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की।

 

 

इस दौरान उन्होंने करमा परब एवं जिऊतिया के महत्व एवं मान्यताओं को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुयी युवतियों ने करमा के लोकगीत पर सामूहिक नृत्य कर जावा को जगाने का काम किया। कार्यक्रम में करमा व झारखंडी लोकगीतों पर भी सामूहिक नृत्य युवतियों के द्वारा किया गया। इस दौरान झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के संयोजक मोतीलाल महतो, डुमरी प्रखंड अध्यक्ष अमित महतो सहित समिति से जुड़े
सैकड़ों सदस्य एवं भारी संख्या में युवतियां व जयराम महतो के समर्थक उपस्थित थे।

 

रिपोर्ट : डुमरी ब्यूरो

Advertisement
Advertisement
Advertisement