देवरी में डायरिया का प्रकोप, महिला समेत दो लोगों की मौत, कई आक्रांत

 

GIRIDIH (गिरिडीह)।  जिले के देवरी थाना क्षेत्र में डायरिया रोग ने अपना पांव पसार दिया है। इस रोग की चपेट में आने से एक महिला समेत दो लोगों के मौत होने की सूचना है। वहीं कई अन्य लोग अभी भी इस रोग से आक्रांत हैं।

मिली जानकारी के अनुसार देवरी थाना क्षेत्र के नावाबान्ध गांव निवासी अशोक राम (55 वर्ष) एवं उसकी तेईस वर्षीय पुत्री सुषमा देवी की मौत डायरिया रोग से ग्रसित होने के कारण हो गई है। मृतक अशोक राम के भाई नारायण राम ने बताया कि सुषमा देवी की शादी पचंबा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह में हुई थी। हाल ही में उसे प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद वह अपनी मायके आये थी और यहीं रह रही थी।

 


बताया कि गुरुवार को अचानक उसके अशोक राम की बेटी सुषमा को उल्टी व दस्त होने लगी। इसके बाद अशोक राम और उसकी पत्नी सुनीता देवी एवं मां गुलबी देवी भी कै-दस्त से पीड़ित हो गयी।

परिजन निजी स्तर पर सभी का उपचार करवाया लेकिन उनकी स्थिति में सुधार होने के बजाय और बिगड़ गयी। रात लगभग एक बजे अशोक राम की बेटी सुषमा की मौत हो गयी। उसके बाद परिजन सभी रोग पीड़ित को जमुआ स्थित एक निजी चिकित्सा केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम अशोक राम की भी मौत हो गयी। वहीं अशोक की पत्नी सुनीता देवी एवं मां गुलबी देवी का इलाज जारी है।

घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व स्थानीय जनप्रतिनिधि नावाबान्ध गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले और देवरी के प्रभारी चिकित्सा डॉ कुशलकांत को घटना की जानकारी देकर गांव में कैम्प लगाने की मांग किया है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *