गांडेय-ताराटांड़ मुख्य पथ पर दुर्घटना, एक की मौत एक गम्भीर

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

 

GIRIDIH (गिरिडीह)।  जिले के गांडेय प्रखण्ड क्षेत्र के गांडेय-तराटांड़ मुख्य पथ में सोमवार सुबह हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

 

दुर्घटनाग्रस्त टेम्पू

 

जानकारी के अनुसार धनबाद की ओर से एक टेम्पू संख्या JH 09 B C5101 गांडेय की ओर आ रहा था। इसी दौरान केनारी धाम के लुकैया मोड़ के समीप उक्त टेम्पू को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें टेम्पू घटना स्थल पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो पलट गई। वहीं टेम्पू में सवार दो लोगो मे एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना में घायल व मृत व्यक्ति

 

घटना की सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज हेतु भेजा एवं मृतक के शव को अपनी अभिरक्षा में ले आगे की कार्रवाई में जुट गई।