जदयू के वरिष्ठ नेता रुद्रकांत लाल दास बने देवघर जिला का जिला संगठन प्रभारी

जदयू प्रदेश महासचिव रुद्रकांत लाल दास

गिरिडीह।

Advertisement
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने गिरिडीह निवासी प्रदेश जदयू महासचिव रुद्रकांत लाल दास को देवघर जिला का जिला संगठन प्रभारी मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद श्री महतो ने इस आशय से सम्बंधित एक पत्र जारी करते हुई यह निर्देशित किया है सभी मनोनीत जिला संगठन प्रभारी संगठन को सशक्त बनाने हेतु संगठन को प्रखण्ड पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने देवघर निवासी प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष त्रिवेणी वर्मा को गिरिडीह जिला का जिला संगठन प्रभारी मनोनीत किया है।

देवघर के जिला संगठन प्रभारी के रूप में मनोनयन होने पर प्रदेश महासचिव रुद्रकांत लाल दास ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जिस उम्मीद और भरोसा के साथ यह जिम्मेवारी व दायित्व सौंपा है वह उसका बखूबी निर्वाहन करेंगे और संगठन को सशक्त बनाने की दिशा मेवहर संभव प्रयास करेंगे। वहीं श्री दास के देवघर जिला संगठन प्रभारी मनोनीत होने से जदयू के प्रदेश और जिला के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दिया है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *