BOKARO : विगत दिनों स्थानीय मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में “नया भारत एवं विकसित भारत” के निर्माण में आधी आबादी के सर्वांगीण विकास व जागरूकता हेतु ONGC के सहयोग से “महिला सशक्तिकरण खेलकूद प्रतियोगिता” का आयोजन यूनिक एंड यूनिटी फाउंडेशन एवं के. वी. एम. के तत्वावधान में सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया। बोकारो प्रतियोगिता में महिलाओं का उत्साह का देखते बन रहा था। विभिन्न ग्रुपों लगभग 300 महिलाओं ने भाग लिया। अनुमंडल पदाधिकारी, चास प्रांजल डांडा ने प्रतियोगिता को सराहते हुए कही कि भविष्य में भी ऐसा आयोजन हुआ चाहिए। अनुराधा सिंह ने स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद करने पर जोर दी और कुछ न कुछ शारीरिक गतिविधि करना चाहिए।
अतिथि ग्रुप के टेनिस बॉल थ्रो में प्रथम आशा किरण, द्वितीय प्रांजल डांडा, तृतीय स्नेहा, रस्साकशी में प्रथम प्रांजल डांडा, अनुराधा सिंह, आशा किरण, विभा कुमारी, स्नेहा, शुचेता चटर्जी, म्यूजिकल चेयर में प्रथम प्रांजल डांडा, द्वितीय अनांता, तृतीय मरियम, ग्रुप सी शॉट पुट में प्रथम संजू सिन्हा, द्वितीय अनिता कुमारी, तृतीय राज कुमारी देवी, ग्रुप बी प्रथम नेहा शर्मा, द्वितीय स्वास्तिका कुमारी, तृतीय सावित्री कुमारी, फिट फैमिली रिले रेस में दीपक कुमार, सोनी कुमारी, आराध्य, विद्यांशु, ग्रुप सी 100 मीटर अनु सिंह, द्वितीय मार्गेट जोशेफ, तृतीय सुनीता भारती, ग्रुप ए 100 मीटर प्रथम साक्षी कुमारी, द्वितीय प्रियंका कुमारी, तृतीय राधिका कुमारी, ग्रुप बी 100 मीटर प्रथम रानी कुमारी, द्वितीय मीरा कुमारी, तृतीय रीता बनर्जी, रस्साकशी ग्रुप बी प्रथम सोनी कुमारी, पूजा कुमारी, मीरा कुमारी, अभिलाषा कुमारी, सुनीता कुमारी, रानी कुमारी, शिखा कुमारी, सुमित्रा देवी, रस्साकशी ग्रुप ए प्रथम ज्योति शर्मा, ममता कुमारी, सलोनी कुमारी, आरती पांडेय, बसिता कुमारी, सुमन कुमारी, मंजू सिंह, रागिनी कुमारी विजेता बनी।
उक्त प्रतियोगिता में सभी अतिथियों ने 60 मीटर दौड़, टेनिस बॉल थ्रो, रस्साकशी और म्यूजिकल चेयर में भाग ली। फिट फैमिली बरस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली को फिट फैमिली का खिताब पूरे परिवार को पट्टा पहना कर दिया गया। CTPS के उप समादेष्टा नकुल वर्मा के पत्नी आशा किरण को मैराथन, 200 मीटर, 400 मीटर और रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर में पदक जीतने पर जागरूक महिला का खिताब दिया गया
इस प्रतियोगिता में प्रांजन डांडा, अनुमंडल पदाधिकारी, चास, अनुराधा सिंह, अध्यक्ष, संरक्षिका, CISF, आशा किरण, सुषमा चंदन, विभा कुमारी, निदेशक, यू यू एफ, स्नेहा सिंह, उपेंद्र सिंह, उप समादेष्टा, राकेश चंदन, उप समादेष्टा, नकुल वर्मा, उप कमांडेंट सभी CISF, आर बी साहू, अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक शामिल हुए।