कोरलोंदा गांव में बारिश से ढहा घर, राजा पीटर के कार्यकर्ताओं ने दिया मदद का आश्वासन

तमाड़: जारगो पंचायत के कोरलोंदा गांव में हुई भारी बारिश के कारण पुष्कर मुंडा का घर ढह गया। घटना की जानकारी मिलते ही राजा पीटर के कार्यकर्ता, जिनमें सीताराम मुंडा, श्यामचंद सिंह मुंडा और प्रहलाद खंडित शामिल थे, तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

इसी दौरान राजा पीटर की धर्मपत्नी आरती राजा पीटर ने मानकीडीह के ग्राम प्रधान बालाराम सिंह मुंडा से मुलाकात की और गांव की समस्याओं का जायजा लिया। उनके साथ स्थानीय महिलाएं और अशोक गोस्वामी भी उपस्थित थे। ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की और इनके समाधान के लिए स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement