भारतीय अभिनेत्री और मॉडल पूनम पाण्डेय का हुआ निधन

MUMBAI (मुंबई)। सर्वाइकल कैंसर से मात्र 32 साल की एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडेय के निधन की खबर है। उनके ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी पूनम पांडेय के मैनेजर ने दी है। पूनम पांडेय के निधन की खबर ने लोगों को शॉक कर दिया है।

 

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांंडेय की मौत का कारण सर्वाइकल कैंसर बताया जा रहा है। पूनम के ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि उनका आज सुबह निधन हो गया है।

कौन है पूनम पांडेय :

पूनम पाण्डेय का जन्म 11 मार्च 1991 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम शोभनाथ पाण्डेय और माता का नाम विद्या पाण्डेय है। उनकी एक बहन श्रद्धा पाण्डेय और एक भाई निलेश पाण्डेय भी है। उनकी शिक्षा के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

वर्ष 2020 में आयी सुर्खियों में

पूनम पांडे साल 2020 में सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने शादी का ऐलान किया था। उन्होंने बॉयफ्रेंड पब्लिक फिगर और बिजनेसमैन सैम बॉम्बे संग शादी रचाई थी। लेकिन दोनों की ये शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सगी थी। सिर्फ 12 दिन बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और विवाद कोर्ट कचहरी तक पहुंच गया था। साल 2013 में ‘नशा’ से डेब्यू करने वालीं पूनम पांडेय शादी के बाद पति के साथ हनीमून पर गोवा गई थीं। तभी दोनों के बीच जमकर हंगामा हो गया। पति पर मारपीट के आरोप लगाते हुए उन्होंने पति को जेल तक भिजवा दिया था।

 

पूनम पाण्डेय एक हॉट मॉडल के रूप में प्रसिद्ध

भारतीय अभिनेत्री और मॉडल पूनम पाण्डेय एक हॉट मॉडल के रूप में प्रसिद्ध है। साल 2011 में कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल के तौर पर उन्हें अपनी पहचान मिली। इसके अलावा वह कई फैशन मैगज़ीन के कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं।

 

पूनम पाण्डेय के फ़िल्मी करियर की बात करे तो उन्होंने अपना फ़िल्मी करियर 2013 में फिल्म नशा से की थी। लेकिन उनकी ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। उसके बाद उन्होंने ज्यादा फिल्मे तो नहीं की लेकिन सोशल मीडिया पर अपने सेक्सी लुक और न्यूड फोटो शूट के कारणा छाई रहती है।

 

2011 विश्व कप के दौरान उन्होंने कहा कि अगर भारत विश्व कप जीत जाएगा तो वह न्यूड होंगी। भारत के जीतने के बाद, वह न्यूड होने चाहती थी लेकिन BCCI से न्यूड होने की अनुमति नहीं मिली। इसलिए, उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए एक अर्ध नग्न तस्वीर शेयर की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement