ओएनजीसी सीबीएम एसेट ने गोमिया में चलाया जलस्रोतों की सफाई अभियान

बोकारो: ओ.एन.जी. सीबीएम एसेट बोकारो के निगमित सामाजिक दायित्व के तहत परिसंपत्ति प्रबंधक श्री राजीव कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नदी, तालाब एवं अन्य जलस्रोतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत गोमिया , होसिर पूर्वी, सियारी, ढेंढे बस्ती, बिरसा ग्राम,तेनुघाट डेम, महली बांध, एवं खजुरिया, सहित विभिन्न चिन्हित स्थलों पर सफाई अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान नदी एवं तालाबों के घाटों तथा आसपास के क्षेत्रों की सफाई, कचरे एवं प्लास्टिक अपशिष्ट का निष्कासन तथा जलस्रोतों के आसपास स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष सफाई कार्य किए गए।

विदित हो कि ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति झारखंड में बोकारो के गोमिया, परबतपुर एवं झरिया तथा हजारीबाग के नॉर्थ करनपुरा ब्लॉक के बड़कागाँव में कोलबेड मीथेन गैस के अन्वेषण एवं उत्पादन में कार्य कर रही है ।