सरिया कॉलेज हुआ केरियर काउंसलिंग का आयोजन

GIRIDIH (गिरिडीह)। सरिया कॉलेज में गुरुवार को केरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सह सरिया के अंचलाधिकारी संतोष कुमार इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए।

 

इस दौरान अंचल अधिकारी श्री कुमार ने छात्र-छात्राओं को झारखंड प्रशासनिक सेवा की परीक्षा एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाले प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के कई टिप्स दिए। कहा की सफलता प्राप्त करने के लिए धैर्य का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट फॉर्मूला नहीं होता है। लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप निरंतर तैयारी करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी।।इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये सवालों का बहुत ही सहजता एवं सरलता से जवाब दिया।

 

मौके पर राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार, प्रो प्रमोद कुमार, सत्यम सत्यार्थी, तबस्सुम खातून, मनीषा कुमारी, अमीषा कुमारी, नेहा कुमारी, पूजा कुमारी, भूमिका रजक, गायत्री कुमारी, प्रीति कुमारी, माही चावला, खुशबू कुमारी, पम्मी कुमारी, श्वेता कुमारी मुस्कान खातून, शरीफा खातून, आलोक यादव, रोहित यादव, मिथुन कुमार अमर मोदी ,चंदन कुमार यादव, विवेक कुमार, दीपक कुमार पासवान समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन प्रो आशीष कुमार सिंह ने की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement