बिजली दर में बढोत्तरी के खिलाफ भाजयुमो ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का पुतला फूंका

GIRIDIH (गिरिडीह)। बिजली दर में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो नेता मिथुन चंद्रवंशी, आकाश सिंह आदि ने किया।

 

मौके पर आकाश सिंह ने कहा कि झारखण्ड की सरकार झूठी, निकम्मी और भ्रष्टाचारी है। यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार है। पीटीजीटी का एग्जाम ले लिया उसका रिजल्ट नहीं देने का कार्य कर रही है। जिससे छात्रों में भारी गुस्सा है। कहा कि युवाओं के साथ आम जनता को ठगने का कार्य कर रही है। पूर्व में हेमंत सोरेन की सरकार ने ठगा, अब सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही चपाई सोरेन की सरकार ने बिजली बिल के दरों में बढ़ोतरी कर गरीब प्रदेश वासियों के साथ हर वर्ग के लोगों को परेशान करने का काम कर रही है।

 

इसके पूर्व भाजयुमो कार्यकर्ता स्थानीय झंडा मैदान से निकल कर पूरे शाहरबक भ्रमण कर जेपी चौक पहुंचे। जहां झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पुतला दहन किया।

 

इस पुतला दहन कार्यक्रम में युवा मोर्चा के संजीव कुमार, संदीप देव, चुनूकांत, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रंजीत राय, ओबीसी मोर्चा के रंजीत बरनवाल, सौरभ सिन्हा, राजेश विश्वकर्मा, लखन गुप्ता, संजीव जुगनू, सचिन सिंह, निखिल पांडेय, नीरज नयन, रमेश चंद्रवंशी, अंकित पाठक, रोहित चौहान, अभिजीत आनंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement